Media

Subhash Ghai answers questions on Shree Ram Mandir, 2024

राम के जीवन और आदर्शों का प्रभाव राम को मानने वाले हर व्यक्ति के व्यक्तित्व पर दिखता है। राम के किस गुण ने आपके व्यक्तित्व को प्रभावित किया है। उसके बारे में बताए।

- : श्री राम आज हमारे लिए एक व्यक्ति नहीं रहे। एक व्यक्तित्व है जो हमारे जीवन में आदर्श का मापदंड बनाते हैं और श्री राम एक विचार है एक मूल्य है जो हमे हमारे परिवार समाज और शासन के कर्तव्यों की तरफ़ ले जाता है। मेरे जीवन में सबसे अधिक प्रभाव पड़ा कि अपने कर्त्तव्यों को अपने अधिकारों को अधिक महत्वपूर्ण जानू और जब ना कर सकू तो स्वयं में कमी महसूस करता हू

निजी जीवन में उसका असर कैसा पाते हैं ?

- : मेरी माँ ने मेरी चौथी कक्षा में ही पूरी रामायण को तीन बार पड़ने को कहा। और ऊसमे १६ मानव मूल्यों को लिखने को कहा। ये अध्ययन मेरे जीवन का सबसे बड़ा मुख्य असर बना। आज भी मेरी फिल्म्स की कहानियों में आपको उनकी झलक देखने को मिलेगी। ये मेरी सफलता का कारण बना।

जीवन से जुड़ी कोई घटना जहां राम या रामायण से मिली प्रेरणा ने आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ?

- : आज मैं अपने परिवार और अपनी कंपनी मुक्ता आर्ट्स का शीर्ष सदस्य होने के नाते मैंने निरपेक्ष होकर सबकी सेवाये हर्षित हो दिल से की हैं और करता हू राम लाख। हीरो। खलनायक की कहानियाँ रामायण से प्रेरित हो कर ही लिखी है

22 को हो रही रामजन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देश और दुनिया के लिए कितना अहम पल मानते हैं?

- : ये भारतीय सभ्यता के इतिहास में सबसे बड़ा महत्त्वपूर्ण कदम हैं। ये एक सिर्फ़ मंदिर ही नहीं भारत की सभ्यता समाज और देश का एक मूल प्रतीक बन के आया हैं। इसमें श्री राम से प्रेरित राम राज्य के सुशासन और एक दूसरे के प्रति प्रेम भावना और त्याग की महत्ता और प्रेरणा पर ज़ोर दिया गया हैं।

सही मायनों में राम राज्य की कल्पना आप कैसे करते हैं?

-: इस तरह के प्रतीक सामान्य जीवन में एक ऐताहसिक आध्यात्मिक सामाजिक दृष्टिकोण को समाज और संसार को ऊंचे दर्जे में सोचने को मजबूर करते हैं। राम का सही अर्थ ही अच्छाई सत्यापन प्रेम और करुणा। राम राज्य का अर्थ है। जब सत्ता ही नहीं नागरिक भी राज्य के कल्याण में जुड़ जाये।

Added on : 18th January, 2024